देशी और विदेशी सैलानियों का डाटा रखेगी महाराष्ट्र सरकार

नवभारत टाइम्स
Subscribe

महाराष्ट्र पर्यटन विभाग ने राज्य में आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों का डेटा एकत्र करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी पर्यटन स्थलों का सर्वेक्षण किया जाएगा, जिसके लिए एक सर्वे एजेंसी नियुक्त की जाएगी।

देशी और विदेशी सैलानियों का डाटा रखेगी महाराष्ट्र सरकार

मुंबई :
राज्य के पयर्टन विभाग ने महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर घूमने आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों का डाटा एकत्रित करने का निर्णय लिया है। पर्यटकों का डाटा एकत्रित करने के लिए विभाग ने सभी पर्यटक स्थलों का सर्वे करने का फैसला लिया है। सर्वे की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए विभाग की तरफ से सर्वे एजेंसी की नियुक्ति की जाएगी। पर्यटन विभाग ने सर्वे एजेंसी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य में घूमने आने जाने पर्यटकों की गिनती करने के काम के लिए सर्वे एजेंसी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

सैलानियों की संख्या को जानकर बढ़ाएंगे सुविधा

राज्य पर्यटन विभाग के डायरेक्टर डॉ.भगवंत राव पाटील के अनुसार, राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावना है। राज्य में आने वाले सैलानियों की संख्या को जाना आवश्यकता के अनुसार पर्यटन स्थल पर सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। सर्वे का मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों में आने जाने वाले देशी और विदेशी सैलानियों की संख्या का आकलन करना है। महाराष्ट्र में सैकड़ों किमी लंबा समुद्री किनारा होने के साथ ही कई प्रमुख धार्मिक स्थल भी हैं।

नए जल मार्ग किए जा रहे विकसित

पर्यटन में बढ़ावा देने के लिए राज्य में नए जल मार्ग विकसित किए जा रहे हैं। मुंबई में इंटरनैशनल क्रूज टर्मिनल के शुरू होने से राज्य में जल मार्ग से आने वाले देशी और विदशी सैलानियों की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है। सैलानियों की संख्या के आधार पर प्रमुखता से पर्यटन स्थल और उसके करीब के परिसर में यात्रियों सुविधा विकसित की जाएंगी।