21 वर्षीय युवक ने बहन के प्रेमी को डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, जानिए पूरा मामला

Authored byएनबीटी डेस्क|नवभारत टाइम्स
Subscribe

मुंबई के मालवणी इलाके में एक युवक ने अपनी बहन के प्रेमी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी आशीष शेट्टी ने पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। मृतक नितिन सोलंकी एक अस्पताल में काम करता था। सोलंकी पर आरोपी की मां और बहन के चरित्र पर टिप्पणी करने का आरोप है।

crime thumb

मालवणी: मुंबई के मालवणी इलाके में 21 वर्षीय युवक ने अपनी बहन के प्रेमी की डंडे से कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद मालवणी पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपराध कबूल किया और सरेंडर कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतक अस्पताल में केयरटेकर का काम करता था

पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम नितिन सोलंकी (40) है, जो एक अस्पताल में केयरटेकर का काम करता था। आरोप है कि सोलंकी का आरोपी की बहन के साथ कथित प्रेम संबंध था। इसके अलावा, सोलंकी पर आरोप है कि हाल ही में उसने कथित तौर पर आरोपी की मां और बहन के चरित्र को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसी बात को लेकर आरोपी आहत था। जिसके बाद आरोपी ने अपनी बहन के कथित प्रेमी को जान से मारने का पूरा प्लान बनाया।

दोनों ने साथ बैठकर शराब पी

पुलिस ने बताया कि आरोपी आशीष शेट्टी (21) जोगेश्वरी इलाके में नितिन सोलंकी से मिला था। जिसके बाद दोनों ने साथ बैठकर शराब भी पी। अगली सुबह आरोपी आशीष ने उसे मालवणी लाया और कृष्णा आश्रम, कोलीवाड़ा में ले गया। वहां आरोपी आशीष शेट्टी ने डंडे से सोलंकी पर हमला कर दिया। जिसके बाद सोलंकी बुरी तरह से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए कांदिवली के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने खुद मालवाणी पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर दिया।


एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।... और पढ़ें

अगला लेख

Storiesकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर