2026 में ठाणे से CSMT तक चलेगी मेट्रो: मुख्यमंत्री

Authored byएनबीटी डेस्क|नवभारत टाइम्स
Subscribe

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि 2026 में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से ठाणे के बीच मेट्रो सेवा शुरू होगी। यह मेट्रो-4 कॉरिडोर और उससे जुड़ने वाले 58 किलोमीटर लंबे मार्ग पर चलेगी। वडाला, घाटकोपर, कासारवडवली और गायमुख के बीच मेट्रो लाइनें बन रही हैं। ठाणे में मेट्रो-4 कॉरिडोर का ट्रायल रन शुरू हो गया है।

2026 में ठाणे से CSMT तक चलेगी मेट्रो

मुंबई : 2026 में सीएसएमटी से ठाणे के बीच मेट्रो सेवा शुरू करने का ऐलान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, 2026 के अंत या 2027 के आरंभ में मेट्रो-4 कॉरिडोर और उस से कनेक्ट 58 किमी लंबे मार्ग पर मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी। इनमें वडाला, घाटकोपर, कासारवडवली, गायमुख के बीच तैयार हो रहे मेट्रो 4, मेट्रो-4 ए और वडाला से सीएसएमटी के बीच की मेट्रो लाइन 11 शामिल है।

ठाणे में मेट्रो-4 कॉरिडोर की शुरुआत

सोमवार को ठाणे में मेट्रो-4 कॉरिडोर के 4.4 किमी के मार्ग पर ट्रायल रन की शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। 58 किमी लंबी देश की सबसे लंबी मेट्रो लाइन मुंबई शहर, उपनगर और पश्चिमी उपनगर को जोड़ने का काम करेगी। 35 किमी लंबे मेट्रो-4 कॉरिडोर के शुरू होने से रोजाना 13.42 लाख यात्रियों के मेट्रो से सफर करने का अनुमान है, जबकि मेट्रो के सीएसएमटी से कनेक्ट होने पर 21 लाख यात्री मेट्रो से सफर करेंगे। मेट्रो कारशेड के लिए मोगरपाड़ा में 45 एकड़ ज़मीन उपलब्ध करा दी गई है।

ढाई साल की देरी

ट्रायल रन की शुरुआत के दौरान शिंदे में उद्धव ठाकरे पर ढाई साल तक मेट्रो प्रॉजेक्ट का काम बंद रखने का आरोप लगाया। शिंदे ने आरोप लगाया कि पृथ्वीराज चौहान जब राज्य में मुख्यमंत्री थे, तब मेट्रो का प्लान तैयार करते वक्त ठाणे को मेट्रो से दूर रखा गया था। 2014 में मुख्यमंत्री बनने के बाद फडणवीस ने मेट्रो-4 को मंजूरी प्रदान की। 1853 में ठाणे से मुंबई के बीच पहली ट्रेन चली थी, वहीं अब 172 साल बाद ठाणे में मेट्रो दौड़ रही है।

यहां शुरू हुआ ट्रायल रन

पहले फेज के 10 किमी के पूरे रूट पर जरूरी इंतज़ाम न होने की वजह से सोमवार को केवल गायमुख से विजय गार्डन तक ट्रायल रन की शुरुआत हो गई है। आगामी डेढ़ से दो महीने में पूरे 10 किमी पर ट्रायल रन शुरू होने की उम्मीद है।


एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।... और पढ़ें

अगला लेख

Storiesकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर