n गुनगुन शर्मा, नोएडा: नोएडा में आठ नई ई डबल डेकर बसें पहुंच चुकी हैं, जिन्हें जल्द ही सड़कों पर उतारा जाएगा। इन बसों का रूट बॉटनिकल गार्डन से परी चौक और बॉटनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट (एक मूर्ति) तक तय किया है। इनका संचालन यूपी रोडवेज करेगा। इन इलेक्ट्रिक बसों के लिए मोरना बस स्टैंड पर चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जा रहा है। फिलहाल सभी बसें मोरना डिपो में खड़ी हैं और संभावना है कि इसी महीने इनके संचालन की शुरुआत कर दी जाएगी। इसके अलावा प्राधिकरण ने 50 फीडर बसों की मांग भी शासन से की है। इन बसों के जरिये नोएडा के आंतरिक सेक्टरों और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को बेहतर कनेक्टिविटी दी जाएगी।

