लिफ्ट संचालन में लापरवाही पर ठेकेदार फर्म ब्लैकलिस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
lift operation negligence contractor firm flamingo cementation blacklisted
n NBT न्यूज, आरडीसी : जनपद न्यायालय परिसर में लिफ्ट संचालन में लापरवाही बरतने पर लखनऊ की ठेकेदार फर्म एमएस फ्लेमिंगो सीमेंटेशन को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई है। प्रभारी अधिकारी नजारत नीरज गौतम ने बताया कि कोर्ट परिसर की आठ लिफ्टों के संचालन के लिए आठ ऑपरेटर उपलब्ध कराने का अनुबंध उक्त फर्म से किया था। आरोप है कि फर्म ने अनुबंध की निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया और तय मानकों के अनुरूप सेवाएं उपलब्ध नहीं कराईं। साथ ही लिफ्ट खराब होने की बार-बार शिकायतें भी मिल रही थीं। मामले की समीक्षा के बाद जिला जज के निर्देश पर कोर्ट प्रशासन ने इसे अनुबंध का गंभीर उल्लंघन मानते हुए फर्म को ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय लिया। इसके बाद संबंधित फर्म भविष्य में कोर्ट प्रशासन से जुड़े किसी भी टेंडर या अनुबंध प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेगी।