फॉल्ट के कारण नंदग्राम में 10 घंटे तक गुल रही बिजली

नवभारतटाइम्स.कॉम
nandgram power outage for 10 hours over 8000 people affected due to fault water scarcity also reported
n NBT न्यूज, गाजियाबाद

नंदग्राम क्षेत्र में बुधवार को करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह लगभग चार बजे बिजली गुल होने के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद भी इलाके में बिजली की आवाजाही बनी रही। बिजली नहीं आने से करीब 8,000 से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पावर ट्रांसमिशन लाइन की मुख्य केबल में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति चौपट हो गई। बिजली नहीं होने से घरों में पानी की समस्या भी हो गई, लोगों ने बोतलबंद पानी मंगाकर काम चलाया। नंदग्राम सब स्टेशन से फीडर-4, फीडर-6 और फीडर-8 की आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके अलावा आदर्श नगर, विकलांग कॉलोनी, दीनदयाल कॉलोनी, मरियम नगर और कृष्ण विहार में भी आपूर्ति बाधित रही।
बारिश के कारण जिले में बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। जगह-जगह लोकल फॉल्ट की शिकायतें आ रही हैं। बुधवार को कंट्रोल रूम में लोकल फॉल्ट की 70 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं। मानसरोवर पार्क, शांति नगर, प्रताप विहार, राहुल गार्डन, सेन विहार, नंदग्राम, संजय नगर, गोविंदपुरम और राजनगर एक्सटेंशन में फॉल्ट की समस्या रही।