छुट्टी के दिन लंबी कटौती से THA के लोग परेशान

नवभारतटाइम्स.कॉम

ट्रांस हिंडन में रविवार को लंबी बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया। कई घंटों तक बिजली न आने से लोगों के काम प्रभावित हुए। लाजपत नगर, शहीद नगर, राजेंद्र नगर, श्याम पार्क, साहिबाबाद, मोहन नगर, डीएलएफ, वैशाली और वसुंधरा जैसे इलाकों में आपूर्ति बाधित रही।

trans hindon residents troubled by long power cuts on holidays daily life disrupted

n NBT रिपोर्ट, ट्रांस हिंडन : ट्रांस हिंडन क्षेत्र में रविवार को कई घंटों तक हुई बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। छुट्टी के दिन जहां लोग अपने घरेलू और व्यक्तिगत कार्य निपटाने की सोचते हैं। वहीं, 4-5 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति के कारण उनका पूरा दिन प्रभावित रहा। लाजपत नगर, शहीद नगर, राजेंद्र नगर, श्याम पार्क, साहिबाबाद, मोहन नगर, डीएलएफ, वैशाली और वसुंधरा समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रही। निवासियों का कहना है कि विभाग की ओर से मरम्मत और रखरखाव कार्यों का हवाला देकर अक्सर छुट्टी वाले दिन ही बिजली काटी जाती है। निवासियों के अनुसार, सप्ताह भर नौकरी और अन्य कार्यों में व्यस्त रहने के बाद रविवार को ही उन्हें घर के जरूरी काम निपटाने, बच्चों के साथ समय बिताने और आराम करने का अवसर मिलता है।