NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
मनी लॉड्रिंग और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने की बात कह डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है। इस मामले में आठ लाख से अधिक की ठगी की गई। आरोपी ने को इंफोर्समेंट विंग का अधिकारी बताकर इस वारदात को अंजाम दिया। साइबर क्राइम ईस्ट की टीम ने हापुड़ से विजय कुमार को अरेस्ट किया है। ठगी की आठ लाख 30 हजार की रकम विजय के अकाउंट में ही ट्रांसफर हुई थी। उसके बदले में उसे 50 हजार रुपये मिले थे। पुलिस ने आरोपी से एक माेबाइल फोन बरामद किया है। एसीपी साइबर गौरव फौगाट ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

