‘जलभराव के प्रबंध नहीं तो होगी कार्रवाई’

नवभारतटाइम्स.कॉम

पलवल के उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बरसाती पानी की निकासी को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। आगामी मानसून को देखते हुए 15 जून तक सभी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। जिले में जलभराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए।

action will be taken if arrangements for waterlogging are not made deputy commissioner

n NBT न्यूज, पलवल : बरसाती पानी की निकासी को लेकर उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने पिछले दो सप्ताह में तीसरी बार अधिकारियों के साथ बैठक की। आगामी माॅनसून को देखते हुए बरसाती पानी निकासी के बारे में चर्चा करते हुए 15 जून तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। जिले में जलभराव नहीं होना चाहिए। लोक निर्माण विभाग , जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर परिषद तथा अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था एक सप्ताह में करें।