n NBT न्यूज, नूंह : तावड़ू खंड के गांव बिस्सर-अकबरपुर में सोमवार को वन विभाग ने जिला प्रशासन और पुलिस टीम की मौजूदगी में विभाग की जमीन पर बने अवैध मकान तोड़ा। मकान मालिक ने विरोध किया लेकिन कार्रवाई जारी रही। वन विभाग के रेंज अधिकारी सैयद उमर ने बताया कि शिकायत मिली थी कि बिस्सर-अकबरपुर में वन क्षेत्र में करीब एक हजार वर्ग गज पर अवैध निर्माण किया गया है। इस पर जांच कर नोटिस दिया गया था। सोमवार को जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ आबिद हुसैन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान परिजनों ने प्रशासन से राहत की मांग की, लेकिन अधिकारियों का कहना था कि यह कार्रवाई सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए की गई है। अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी।

