ड्रिल मशीन से हैंडल अनलॉक किया फिर टो कर ले गए थे कार, तीन अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी के मामले में तीन आरोपियों सुखजीवन, गुरदास और परगट को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ड्रिल मशीन से कार का हैंडल अनलॉक कर दूसरी कार से टो करके चोरी की। पूछताछ में पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है।

car theft with drill machine three accused arrested 5 incidents revealed

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने वाहन चोरी के मामले में तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। दरअसल सदर थाने में 22 मई को चोरी का केस दर्ज हुआ था। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही थी। आरोपी सुखजीवन, गुरदास और परगट राजस्थान के डीग के रहने वाले हैं। तीनों को पुलिस ने राजीव चौक के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चोरी के पांच मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले इलेक्ट्रोनिक डिवाइस से चोरी का प्रयास किया। लेकिन कामयाब न होने पर ड्रिल मशीन से हैंडल अनलॉक करके एक अन्य कार से टो करके कार चोरी करके ले गए। पूछताछ के बाद चोरी के पांच मामलों का खुलासा हुआ है।