n NBT न्यूज, फरीदाबाद : प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री राजेश नागर ने रविवार को तिगांव विधानसभा के मवई क्षेत्र में करीब 3 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बुजुर्गों के हाथों नारियल फुड़वाकर निर्माण कार्यों की शुरुआत कराई गई।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव और शहरों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में सुधार और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि गांव मवई में स्पोर्ट्स स्टेडियम की चारदीवारी पर 90 लाख, अहेरिया चौपाल पर 1.05 करोड़, सूरदास पार्क के विकास पर 39 लाख, कम्युनिटी सेंटर के सौंदर्यीकरण पर 38 लाख, वाल्मीकि चौपाल निर्माण पर 45 लाख और श्मशान घाट के विकास पर 56 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

