जेल के बाथरूम में फंदे से लटका मिला बंदी, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद की नीमका जिला जेल से सनसनीखेज खबर आई है। जेल अस्पताल के बाथरूम में एक विचाराधीन बंदी रितिक उर्फ रंकित का शव फंदे से लटका मिला। रितिक कई आपराधिक मामलों में आरोपी था और मानसिक स्वास्थ्य का इलाज करा रहा था। उसके भाई ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है।

faridabad jail inmate death family alleges torture demands magistrate inquiry

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

नीमका जिला जेल में सोमवार सुबह एक विचाराधीन बंदी द्वारा कथित आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय रितिक उर्फ रंकित निवासी गाजीपुर, थाना डबुआ के रूप में हुई है। उसका शव जेल अस्पताल के वाॅर्ड नंबर-3 के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। रितिक करीब 15 आपराधिक मामलों में विचाराधीन था और अक्टूबर 2025 से जेल में बंद था। उसकी तबीयत खराब होने के कारण 30 मई से जेल अस्पताल में भर्ती था तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार भी चल रहा था। सोमवार सुबह एक बंदी ने उसे फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद जेल कर्मियों ने उसे नीचे उतारकर डॉक्टरों को दिखाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए हैं। मामले की मजिस्ट्रेट जांच की मांग की गई है, जबकि पुलिस और जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।