रिश्वत लेने के आरोप में जेई समेत दो लाइनमैन गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में बिजली निगम के जेई शौकीन और दो लाइनमैन नरेंद्र व अरुण को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। इन पर मीटर लोड बढ़वाने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। लाइब्रेरी संचालक से 11 हजार रुपये तय हुए थे।

faridabad je and two linemen arrested for taking bribe in the name of increasing electricity load

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

बिजली के मीटर का लोड बढ़वाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिजली निगम के एक जेई और दो लाइनमैन को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार्रवाई सेक्टर-15ए स्थित बिजली कार्यालय में की गई। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-15ए कार्यालय में तैनात जेई शौकीन अपने साथ लाइनमैन नरेंद्र, अरुण और एक अन्य कर्मचारी के साथ अजरौंदा गांव में निरीक्षण के लिए गया था। इस दौरान एक लाइब्रेरी संचालक का बिजली लोड अधिक पाया गया, जबकि उसने कम क्षमता का मीटर लगवाया था। आरोप है कि जेई ने लाइब्रेरी संचालक से चार किलोवाट लोड कराने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की। संचालक के अनुरोध पर सौदा 11 हजार रुपये में तय हुआ। इसके बाद संचालक ने जेई के कहने पर 3 हजार रुपये यूपीआई के जरिए एक अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए, जबकि 8 हजार रुपये नकद देने की बात हुई। पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी। शिकायत के आधार पर ब्यूरो ने जाल बिछाया और जब संचालक सेक्टर-15ए कार्यालय में जेई को आठ हजार रुपये देने पहुंचा तभी टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।