ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के छांयसा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मारी। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

faridabad speeding truck crushes two youths on bike admitted to hospital in serious condition

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : छांयसा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हीरापुर गांव निवासी कृष्ण वशिष्ठ दोस्त आकाश के साथ 19 मई की सुबह करीब 10 बजे बाइक से मोहना से पलवल की ओर जा रहे थे। जब वे मोहना केजीपी के पास पहुंचे, तभी गोपी खेड़ा की तरफ से आ रहा मिट्टी से ओवरलोड ट्रक उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में कृष्ण ने अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें पलवल सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें फरीदाबाद के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने 20 मई को पुलिस को घटना की सूचना दी। साथ ही डायल 112 पर भी कॉल कर शिकायत दर्ज कराई गई। बताया जा रहा है कि बाद में ट्रक मालिक द्वारा समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन पीड़ितों ने इससे इनकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।