नोएडा अथॉरिटी के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Contributed byPravesh.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा अथॉरिटी ने सलारपुर में विकास कार्यों की शुरुआत की। सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने करोड़ों की लागत वाले कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें सड़कें, नालियां और सामुदायिक केंद्र का निर्माण शामिल है। सुरक्षा दीवार और विधायक निधि से भी विकास कार्य किए जाएंगे।

foundation stone laid for noida authoritys development works mp dr mahesh sharma and mla pankaj singh inaugurate

n NBT रिपोर्ट, नोएडा

अथॉरिटी की ओर से सलारपुर में कराए जा रहे करोड़ों के विकास कार्यों का सोमवार को सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने लोकार्पण व शिलान्यास किया। 3.77 करोड़ की लागत से बनने वाली 20 से अधिक आंतरिक सड़कों, जल निकासी नालियों, जाल व कल्वर्ट निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके अतिरिक्त 3 करोड़ 7 लाख की लागत से बनने वाले आधुनिक डबल स्टोरी सामुदायिक केंद्र का भी शिलान्यास किया गया। गांव के पीछे स्थित बड़े नाले पर सुरक्षा व सुचारू जलनिकासी व्यवस्था करने के लिए 2 करोड़ 14 लाख की लागत से निर्मित होने वाली आरसीसी सुरक्षा दीवार का भी शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही सलारपुर कॉलोनी में विधायक निधि से 81 लाख से तीन नई सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास व तीन पूर्ण हो चुके सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।