पिता और पुत्रों को पीटा दामाद समेत 4 पर FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के बिहारीपुरा में एक बुजुर्ग और उनके बेटों के साथ मारपीट हुई है। आरोप है कि बेटी और दामाद शादी के बाद भी संपत्ति में हिस्सा मांग रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। बुजुर्ग की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से केस दर्ज हुआ है।

ghaziabad case registered against daughter son in law and 4 others for assaulting father sons and threatening to seize property

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के बिहारीपुरा निवासी एक बुजुर्ग और उनके बेटों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनकी बेटी और दामाद शादी के बाद भी संपत्ति में हिस्सा मांग रहे हैं। विरोध पर मारपीट कर जाने से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में बुजुर्ग ने कोर्ट के आदेश पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में अरुण कुमार, शांति, सन्नी, साहिल, शालिनी और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

शिकायत में 68 वर्षीय बैजनाथ ने बताया कि उन्होंने 22 साल पहले बेटी शांति की शादी 10 लाख रुपये खर्च करके अरुण से की थी। आरोप है कि शादी के बाद 5 लाख रुपये और अन्य दान दहेज की मांग करने लगे। किसी तरह उन्होंने एक लाख रुपये की व्यवस्था करके दे दिए। बैजनाथ का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन भर की कमाई से एक 200 वर्गगज जमीन खरीदा और वहां अपने बेटों के साथ रहते हैं। आरोप है कि अब उनकी बेटी और दामाद इस जमीन में से हिस्सा मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह उनके हिस्से का खर्च शादी में कर चुके हैं लेकिन वे नहीं माने और उनके बेटे पर हमला कर दिया। आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।