कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास एक कंटेनर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब एक बजे हुई। पीड़ित पुरुषोत्तम दत्त शर्मा विजयनगर से घर लौट रहे थे। कंटेनर चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई।

ghaziabad container hits scooter near hinden river metro rider critically injured

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नगर कोतवाली क्षेत्र में हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 6 जून की दोपहर करीब एक बजे हुआ। मामले में शालीमार गार्डन के गणेशपुरी निवासी पुरुषोत्तम दत्त शर्मा ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। शिकायत में उन्होंने बताया कि वह विजयनगर स्थित अपने आयुर्वेदिक स्टोर से स्कूटी से घर जा रहे थे। रास्ते में हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास एक कंटेनर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने कहा कि मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।