n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : विजयनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर विडियो कॉल कर अश्लील विडियो रिकॉर्ड करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें अश्लील विडियो को पति व रिश्तेदारों को भेजकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। परेशान होकर महिला ने विजयनगर थाने में राजन के खिलाफ केस दर्ज कराया।
शिकायत में महिला ने बताया कि 8 महीने पहले उनकी सोशल मीडिया पर राजन नाम के व्यक्ति से बातचीत हुई। आरोप है कि बातचीत के बाद राजन ने खुदकुशी करने और हाथ की नस काटने की धमकी देकर विडियो कॉल की और न्यूड होने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उसने विडियो कॉल की रिकॉर्डिंग कर ली। आरोप है कि अब 8 महीने से वह उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। डिजिटल सेक्सुअल असॉल्ट कर रहा है। पति और रिश्तेदारों को विडियो भेजकर बदनाम कर रहा है। मामले में महिला ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर पुलिस से शिकायत की है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

