n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : सेक्टर 39 क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया है। पांच बाइक भी बरामद की है। सेक्टर 50 थाना पुलिस ने बाइक चोरी का केस दर्ज किया था। पलवल के मलूका निवासी हसीन खान को अरेस्ट किया है। उसे सोहना रोड पर सुभाष चौक से अरेस्ट किया गया। आरोपी ने इस वारदात के अलावा चार अन्य बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं।
आरोपी पर पश्चिम बंगाल में और गुड़गांव में धोखाधड़ी और चोरी के केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

