कपड़ों का स्टैंड खरीदने का झांसा दे 36 हज़ार ठगे

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में एक वकील से ऑनलाइन ठगी हुई है। कपड़ों का स्टैंड बेचने के चक्कर में सतीश मिश्रा नाम के ठग ने तरुण अग्रवाल से 36 हजार रुपये ले लिए। ठग ने खुद को व्यापारी बताकर पैसे वापस दिलाने का भरोसा दिया। लोकेशन बदलकर ठग ने धोखा दिया।

lawyer duped of 36 thousand in the guise of buying a clothes stand cybercrime case

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : कविनगर क्षेत्र के राजनगर निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठग ने ऑनलाइन कपड़ों का स्टैंड खरीदने का झांसा देकर 36 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत में तरुण अग्रवाल ने बताया कि वह वकील हैं। उन्होंने एक शॉपिंग साइट पर कपड़े सुखाने का स्टैंड बेचने के लिए डाला था। उनसे सतीश मिश्रा नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया और झांसे में लेकर उनसे दो बार में करीब 36 हजार रुपये ले लिए। बाद में उसने कहा कि वह मर्चेंट व्यापारी है। परेशान मत हो सारा पैसा वापस मिल जाएगा। उन्होंने उसकी लोकेशन के बारे में पूछा तो उसने कहा अशोक नगर से बताया और फिर लोहिया नगर से बताने लगा। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।