n NBT न्यूज, लोनी : अंकुर विहार थाना एरिया की नसबंदी कॉलोनी में मकान के विवाद को लेकर घर के बाहर गोली चलाने और हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर वरुण पहलवान निवासी बागपत और उसके दो साथियों को नामजद किया है। पीड़ित ने कहा कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं और आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसीपी ने बताया कि पीड़ित के एक मकान का मामला कोर्ट में चल रहा है। मामले के कोर्ट में चलते की गई इस फायरिंग की घटना दहशत फैलाने वाली है। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही है।

