मेयर बोलीं- अगली मीटिंग तक सभी समस्याएं हों दूर

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद नगर निगम में हर सोमवार जनसुनवाई शिविर लगता है। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी लोगों की शिकायतें सुनती हैं। सोमवार को 32 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मेयर ने अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। अतिरिक्त आयुक्त परमजीत चहल ने कहा कि समाधान के बाद शिकायतकर्ता को सूचित करें। इससे निगम पर लोगों का विश्वास बढ़ेगा।

mayors directive all faridabad problems should be resolved by the next meeting

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : नगर निगम की तरफ से हर सोमवार लोगों की समस्याओं का समाधान के लिए जनसुनवाई शिविर आयोजित किया जाता है। शिविर में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी लोगों की शिकायतें सुनती हैं। सोमवार को आयोजित शिविर में 32 लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंची। मेयर ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त परमजीत चहल भी मौजूद रहे।

शिविर के दौरान मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से हर सोमवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समय में उसका समाधान किया जाए। अतिरिक्त आयुक्त परमजीत चहल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद संबंधित शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उन्हें समाधान की जानकारी जरूर दी जाए। जब भी कोई अधिकारी शिकायत के समाधान के लिए मौके पर विजिट के लिए पहुंचे, तो शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुलाया जाए। इससे समस्या के वास्तविक समाधान की पुष्टि हो सकेगी व निगम के प्रति नागरिकों का विश्वास और मजबूत होगा।