n NBT न्यूज, सोहना
नगर परिषद की ओर से अवैध कब्जों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को धुनेला वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए सवा एकड़ जोहड़ भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस भी मौजूद रही। नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार ने बताया कि भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया था। सड़क किनारे 20 अवैध दुकानें भी बना ली थीं। नगर परिषद ने कई बार नोटिस दिए लेकिन कब्जा नहीं हटाया। कहा कि किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा, कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कहा कि किसी भी तरह की संपत्ति खरीदने से पहले उसकी वैधता जरूर जांच लें ताकि कार्रवाई से नुकसान न उठाना पड़े।

