फोन हैक कर खाते से निकाले 50 हज़ार

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के विजयनगर में नितिन शर्मा के साथ साइबर ठगी हुई। गलती से एक लिंक पर क्लिक करने के बाद उनका फोन हैक हो गया। ठगों ने उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।

phone hacked 50 thousand rupees stolen from account cyber fraud case in vijayanagar

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : विजयनगर क्षेत्र के मवई निवासी नितिन शर्मा के खाते से साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में नितिन शर्मा ने विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है। नितिन शर्मा ने कहा कि गलती से उनसे एक लिकं पर क्लिक हो गया था। इसके बाद उनके मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया। बाद में पता चला कि उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। एसीपी कोतवाली ने कहा कि मामले में ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।