अब पुलिसकर्मी गोद लेंगे पार्क, आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर बढ़ाएंगे हरियाली

नवभारतटाइम्स.कॉम

गौतमबुद्धनगर में पुलिस अब पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी संभालेगी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने एक नया मॉडल पेश किया है। इसके तहत पुलिस अधिकारी और स्थानीय आरडब्ल्यूए मिलकर पार्कों को गोद लेंगे। वे पार्कों की हरियाली, स्वच्छता और रखरखाव के लिए संयुक्त रूप से काम करेंगे। सुरक्षा को लेकर भी आरडब्ल्यूए ने शिकायतें और सुझाव रखे।

policemen and rwas will jointly adopt parks increase greenery

n NBT रिपोर्ट, नोएडा

गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अब पुलिस पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी संभालेगी। सेक्टर 52 स्थित फोनरवा कार्यालय में रविवार शाम आयोजित एक अहम बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिसिंग का एक नया मॉडल पेश किया। इसके तहत अब पुलिस अधिकारी और स्थानीय आरडब्ल्यूए मिलकर पार्कों को गोद लेंगे और उनकी हरियाली, स्वच्छता व रखरखाव के लिए संयुक्त रूप से काम करेंगे। बैठक में सेक्टरों के आरडब्ल्यूए अध्यक्षों ने सुरक्षा को लेकर कमिश्नर के सामने कई शिकायतें और सुझाव रखे, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने मौके पर ही मातहत अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।