प्याली पार्क के पास कूड़े का ढेर, बदबू से परेशानी

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के प्याली पार्क के पास कूड़े का अंबार लगा है। लंबे समय से सफाई न होने से यहां बदबू फैल रही है। लावारिस पशुओं के जमावड़े से हादसे का डर भी बना रहता है। नगर निगम के इंस्पेक्टर ने जल्द ही सफाई का आश्वासन दिया है।

pyali park garbage dump public troubled by stench and stray animals corporation assures early cleanup

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : शहर के प्याली पार्क के पास लंबे समय से कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है जोकि लोगों को लिए परेशानी बन रहा है। वहां पर नियमित सफाई न होने के कारण कूड़ा अधिक हो गया है, जिसके कारण अब उस जगह पर लवारिस पशु भी खड़े ऐसे में हादसे का डर भी बना रहता है। यहां कूड़े का ढेर लगातार बढ़ रहा है, जिससे आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।

लोगों ने बताया कि कूड़े के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैलती है और वहां से गुजरने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस बारे में नगर निगम के एनआईटी जोन के सफाई मुख्यालय के इंस्पेक्टर बीशन से भी बात की गई उन्होंने बताया कि शहर में लगातार सफाई का कार्य चल रहा है, जल्द ही यहां भी सफाई कराई जाएगी।