कॉपर स्क्रैप बेचने का झांसा दे 14 लाख की धोखाधड़ी

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में एक कारोबारी से कॉपर स्क्रैप बेचने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी हुई है। दीपक कुमार नाम के कारोबारी को शेखर सिंह नाम के व्यक्ति ने अच्छी क्वालिटी के स्क्रैप का झांसा दिया। भरोसा दिलाने के लिए वीडियो भी भेजी गई।

rs 14 lakh fraud in the name of copper scrap businessman duped in ghaziabad

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : कविनगर क्षेत्र के लोहा मंडी के एक कारोबारी को कॉपर स्क्रैप बेचने का झांसा देकर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत में आद्विक मेटल रिसोर्सेज के प्रोपराइटर दीपक कुमार ने शिकायत में बताया कि वह कई सालों से स्क्रैप कारोबार से जुड़े हैं। 16 मई 2025 को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम शेखर सिंह बताया और कहा कि उसके पास अच्छी क्वॉलिटी का कॉपर स्क्रैप उपलब्ध है। भरोसा दिलाने के लिए उसने स्क्रैप की विडियो भी भेजी। आरोपी ने 850 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 9 टन कॉपर स्क्रैप उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया। 21 मई 2025 को उन्होंने आरटीजीएस के माध्यम से पहले 9 लाख और फिर 5 लाख रुपये आरोपी द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि जब उन्होंने रकम और माल को लेकर दबाव बनाया तो आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकियां भी दी।