बिहार में RLM के उपेंद्र कुशवाहा ने NDA से नाराजगी की अटकलों को किया खारिज

नवभारतटाइम्स.कॉम

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने राजग से नाराजगी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे दीपक प्रकाश को विधान परिषद का टिकट न मिलने से कोई नाराजगी नहीं है। दीपक प्रकाश बिहार सरकार में मंत्री हैं और उन्हें आगे भी अवसर मिल सकते हैं। यह सब बेकार की बातें हैं।

upendra kushwaha dismisses speculation of displeasure with nda says this after son not getting ticket

n भाषा, पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ( RLM ) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पुत्र और राज्य सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को बिहार विधान परिषद का टिकट नहीं मिलने के कारण राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से संबंध तोड़ने की अटकलों को सोमवार को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, दीपक को मंत्रिमंडल में शामिल हुए अभी केवल एक महीना हुआ है। इस बार उन्हें टिकट नहीं मिला, लेकिन आगे और अवसर मिल सकते हैं। राजग से नाराजगी की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'नाराजगी का कोई सवाल ही नहीं है। यह सब बेकार की बातें हैं।' बता दें कि दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं। वह वर्तमान में न तो विधानपरिषद और न ही विधानसभा के सदस्य हैं। दीपक को मंत्री पद पर बने रहने के लिए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की तारीख से छह महीने के भीतर विधान परिषद या विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना आवश्यक है।