पुलिस से मारपीट का आरोपी अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

पलवल में पुलिस और खनन विभाग की टीम पर हमला करने वाले एक आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। यह घटना 26 जनवरी को चांदहट यमुना घाट के पास हुई थी। अवैध खनिज परिवहन की चेकिंग के दौरान हाइवा चालक बिल नहीं दिखा सका।

accused of assaulting police arrested attack on team that went to stop illegal mining

n NBT न्यूज, पलवल

पुलिस और खनन विभाग पर हमला करने के आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि बीती 26 जनवरी को खनन एवं भू-विज्ञान विभाग व एनफोर्समेंट ब्यूरो पुलिस टीम चांदहट यमुना घाट के पास अवैध खनिज परिवहन की चेकिंग के दौरान एक हाइवा यमुना रेती से भरा हुआ मिला। बिल नहीं दिखाने पर उसे थाने ले जाने लगे। उसी दौरान चांदहट निवासी राजू ने अपने 7-8 साथियों के साथ हाइवा में बैठे कर्मचारियों के साथ मारपीट कर सरकारी गाड़ी पर ईंट-पत्थर बरसाए और कुल्हाड़ी से हमला की कोशिश की। इस मामले में 5 मई को वारदात में शामिल आरोपी यूपी के जिला गौतमबुद्धनगर के गांव झुप्पा निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

रेकमेंडेड खबरें