कंपनी से करोड़ों की धोखाधड़ी में मैनेजर हुआ अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

आर्थिक अपराध शाखा वन की टीम ने कंपनी से करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में मैनेजर संतोष गिरी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सेक्टर 29 थाना पुलिस में दर्ज केस के आधार पर हुई है। आरोपी पर आईबी फार्मा कंपनी के बिलिंग विभाग में फर्जी बिल बनाने और स्टॉक में हेराफेरी करने का आरोप है।

companys crore fraud manager arrested accused of fake bills and stock manipulation

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : आर्थिक अपराध शाखा वन की टीम ने कंपनी के साथ करोड़ाें की धोखाधड़ी में मैनेजर को अरेस्ट किया है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपी संतोष गिरी दिल्ली के जातपुर का रहने वाला है। दरअसल, आईबी फार्मा कंपनी की ओर से शिकायत दी गई थी। आरोप था कि कंपनी के बिलिंग/परचेज विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की ओर से फर्जी बिल तैयार कर, स्टॉक में हेराफेरी कर, कम्प्यूटर डेटा में फर्जी एंट्री कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई। आर्थिक अपराध शाखा वन की टीम ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रेकमेंडेड खबरें