घर में ताला लगाकर गए थे गांव, चोरों ने लाखों का सामान उड़ाया

नवभारतटाइम्स.कॉम

पलवल और बल्लभगढ़ में चोरों ने लाखों की चोरी की। किठवाड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हुई। वहीं, बदरौला गांव के फार्महाउस से सोलर सिस्टम की 20 बैटरियां समेत अन्य सामान गायब हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

house locked and gone to village thieves stole goods worth lakhs two major incidents of theft in palwal and ballabgarh

n NBT न्यूज, पलवल

किठवाडी पुलिस चौकी क्षेत्र में रात के समय चोरों ने एक मकान को खंगाल दिया। मकान से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली गई। कैंप थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों का पता नहीं चला है। किठवाड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत भीमसेन काॅलोनी निवासी देवराज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह मूलरूप से गांव घोड़ी का रहने वाला और सेना में नौकरी करता है। मकान का ताला बंद करके वह परिवार सहित अपने गांव एक समारोह में गए थे। वापस लौट कर आए तो मकान के ताले टूटे मिले। घर से दो तोले की सोने की चूड़ी, डेढ़ तोले का हार, एक तोले की नथ व टीका, दो अंगूठी, सात ग्राम के टॉप्स, एक तोले की चेन, आठ ग्राम का मंगलसूत्र तथा करीब एक किलो चांदी के हथफूल, तगड़ी, तोड़िया, गुच्छा और पाजेब चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फार्महाउस से चोरों ने लाखों का सामान उड़ाया

n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : तिगांव थानाक्षेत्र के बदरौला गांव स्थित एक फार्महाउस से चोरों ने सोलर सिस्टम की 20 बैटरी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना का पता मालिक को तब चला जब वह रविवार को अपने फार्महाउस पर पहुंचा। थाने में दर्ज केस के मुताबिक सेक्टर-77 स्थित केएलजे सोसायटी निवासी मानवेंद्र सिंह ने शिकायत दी है कि उनका बदरौला गांव में पोल्ट्री और मशरूम का फार्महाउस है। आरोप है कि 2 मई की रात चोर फार्महाउस में घुस आए और ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

रेकमेंडेड खबरें