मां ने बेटी का फोन नंबर किया वायरल

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में एक बेटी अपने कैंसर पीड़ित पिता की सेवा कर रही है। इस बात से नाराज मां और उसके परिवार ने बेटी का मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब अनजान लोग फोन कर अश्लील बातें कर रहे हैं। परेशान बेटी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

mother viralizes daughters number for serving sick father harassed by obscene calls

nNBT न्यूज, लखनऊ : बीमार पिता की सेवा करने पर मां और उसके परिवारीजनों ने बेटी का मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अनजान नंबर से कॉल कर लोग अश्लील बातें कर रहे हैं। पीड़िता ने मां व अन्य के खिलाफ मंगलवार को पारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पारा में रहने वाली युवती ने बताया कि उनके पिता को कैंसर है। युवती अकेली अपने पिता की सेवा कर रही है। आरोप है कि पिता की सेवा करने पर मां, उनकी सहेली, मामा-मामी और नानी विरोध कर रही हैं। मां और उनकी सहेली ने पीड़िता का मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद से लोग उसे फोन कर अश्लील बातें कर रहे हैं।

रेकमेंडेड खबरें