ट्रक में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान

नवभारतटाइम्स.कॉम

नूंह के अडबर गांव के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर में एक युवक का शव मिला। राहगीरों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की पहचान सीतापुर के शमीम के रूप में की। युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

young mans body found in truck head injury marks suspected murder

n NBT न्यूज, नूंह : सदर थाना एरिया में होडल-नूंह रोड पर गांव अडबर के पास बुधवार सुबह रोड पर एक कंटेनर सड़क किनारे तिरछा खड़ा मिला। राहगीरों को जब कंटेनर के कारण रास्ता पार करने में दिक्कत हुई तो उन्होंने केबिन में अंदर झांककर देखा। केबिन में करीब 30 साल के युवक का शव पड़ा था। तुरंत डायल 112 व सदर थाना नूंह पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार टीम के साथ पहुंचे। फरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस जांच में शव की शिनाख्त सीतापुर के शमीम के तौर पर हुई। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस ने शव को सीएचसी नूंह में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत दुर्घटना के कारण हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक कारण है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेकमेंडेड खबरें