n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में कच्चे तेल, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार है और फ्यूल सप्लाई की राशनिंग की कोई योजना नहीं है। सरकार ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते आयात पर असर पड़ा है, लेकिन LPG का भी पूरा इंतजाम किया गया है और घरेलू उपभोक्ताओं को पूरी सप्लाई की जा रही है। तेल और गैस मंत्रालय में सचिव नीरज मित्तल ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। युद्ध के बावजूद करीब 60 दिनों का पेट्रोल-डीजल का भंडार है और लगभग 45 दिनों का LPG भंडार मेंटेन किया जा रहा है। विभिन्न देशों से खरीद बढ़ाई गई है।

