बावल ब्लॉक समिति उपचुनाव में पूनम 222 वोट से जीतीं

नवभारतटाइम्स.कॉम

बावल ब्लॉक समिति के वॉर्ड-5 में हुए उपचुनाव में पूनम ने 222 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी रीना को हराया। डहीना के गांव फतेहपुरी टप्पा में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में मुकेश कुमार निर्वाचित हुए। पंचायती राज संस्थाओं के तहत कुल 20 वॉर्डों में उपचुनाव हुए। इनमें से 12 वॉर्डों में पंच निर्विरोध चुने गए।

bawal block samiti by election poonam wins by 222 votes defeats reena

n NBT न्यूज, रेवाड़ी

बावल ब्लॉक समिति के वॉर्ड-5 में हुए उपचुनाव में पूनम 222 वोट से जीतीं। एकमात्र प्रतिद्वंदी रीना को हराया। 2501 में से पूनम को 1351 व रीना को 1129 वोट मिले। वहीं, डहीना के गांव फतेहपुरी टप्पा में सरपंच अमर सिंह की मौत के बाद हुए उपचुनाव में मुकेश कुमार को निर्वाचित किया गया।

पंचायती राज संस्था के तहत ग्रामीण इलाके के 20 वॉर्डों में उपचुनाव हुए। 12 वॉर्डों में पंच निर्विरोध चुने गए। 8 वॉर्डों में किसी भी प्रत्याशी ने नामाकंन नहीं भरा। गांव सुलखा के वॉर्ड 5, डहीना के वॉर्ड 5, कहाड़ी के वॉर्ड 1, मालियाकी के वॉर्ड 3, बेरली खुर्द के वॉर्ड 1 और वॉर्ड 10, बेरली कलां के वॉर्ड 5, हांसाका में वॉर्ड 5, हरजीपुर के वॉर्ड 3, नेहरूगढ़ के वॉर्ड 10, भाकली-2 के वॉर्ड 13 व कुहारड़ के वॉर्ड 1 के पंच निर्विरोध चुने गए। रघुनाथपुरा में वॉर्ड 6, नैचाना वॉर्ड 9, जरावत वॉर्ड 6, डवाना वॉर्ड 3, नांगलिया रणमोख वॉर्ड 6, नया गांव वॉर्ड 4 और वॉर्ड 6, ढालियावास में वॉर्ड 8 में कोई नामांकन नहीं हुआ।

रेकमेंडेड खबरें