AI पर 16-17 को डिवेलपमेंट प्रोग्राम

नवभारतटाइम्स.कॉम

नॉलेज पार्क स्थित बिमटेक में 16 और 17 मई को जनरेटिव एआई पर एक ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम होगा। यह प्रोग्राम फाइनेंस रिसर्च और तकनीक आधारित मानव संसाधन प्रबंधन पर केंद्रित रहेगा। इसका उद्देश्य फैकल्टी सदस्यों, शोधकर्ताओं और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स को डेटा विश्लेषण और निर्णय लेने में एआई की भूमिका से अवगत कराना है।

bimtech to host faculty development program on generative ai on may 16 17

n NBT न्यूज, ग्रेनो : नॉलेज पार्क स्थित बिमटेक में 16 और 17 मई को जनरेटिव एआई में डेटा, निर्णय बुद्धिमत्ता और शिक्षण विषय पर ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। संस्थान की डायरेक्टर डॉ. प्रबिना राजीब ने बताया कि यह प्रोग्राम फाइनेंस रिसर्च और तकनीक आधारित मानव संसाधन प्रबंधन पर केंद्रित होगा। इसका उद्देश्य शैक्षणिक कार्यों, डेटा विश्लेषण और निर्णय लेने की प्रक्रिया में एआई की बढ़ती भूमिका से फैकल्टी सदस्यों, शोधकर्ताओं और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स को अवगत कराना है। भविष्य की तकनीकी जरूरतों को देखते हुए विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का निर्णय लिया गया है।

रेकमेंडेड खबरें