n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
थाना बिलासपुर एरिया के गांव पुखरपुर के पास कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) पुलिया पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार स्टूडेंट को टक्कर मार दी। हादसे में 9वीं के स्टूडेंट के दोनों पैर टूट गए। आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मोकलवास के राजीव ने पुलिस को बताया कि वह 9वीं में पढ़ता है। 6 मई दोपहर करीब 1 बजे वह स्कूटी पर पचगांव चौक मार्केट जा रहा था। पुरखपुर KMP पुलिया के पास स्कूटी को सड़क किनारे लगाया और पास में ही रुक गया। आरोप है इस दौरान पचगांव चौक की तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने राजीव को टक्कर मार दी। आरोपी चालक की पहचान गांव के ही राजीव के तौर पर की है। बताया कि आरोपी ने काफी शराब पी रखी थी। जब घायल राजीव ने उससे अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई, तो आरोपी उसे छोड़ मौके से फरार हो गया। राजीव को अस्पताल ले जाया गया। 8 मई को परिजनों ने राजीनामे के लिए समय मांगा, लेकिन राजीनामा न होने पर रविवार को केस दर्ज कराया गया। पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है।

