n NBT रिपोर्ट, नोएडा : कमर्शल गैस सिलिंडर के दाम 15 दिनों में दो बार बढ़ाने के विरोध में टेंट कारोबारियों ने बैठक कर 15 मई को डीएम के जरिए सीएम को ज्ञापन भेजना तय किया। बैठक में कमर्शल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी से कारोबार पर असर पर चर्चा हुई। यूपी टेंट व्यापारी असोसिएशन के अध्यक्ष अशोक चावला, महामंत्री अवलेश वर्मा, कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित अरुण शर्मा, नोएडा टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश नागर, महामंत्री विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण चौहान आदि मौजूद रहे।

