n NBT रिपोर्ट, पटौदी
थाना एरिया के वॉर्ड-10 में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल पटौदी में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद को बचाने और पत्नी को डराने के लिए जीभ पर सल्फास की गोली रख ली और आत्महत्या की धमकी भी दी।
पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी 2009 में हुई थी। उनका एक 14 साल का बेटा भी है। आरोप है कि पति लतीफ को शराब की लत है और वह शराब पीकर मारपीट करता है। रविवार रात करीब 8:45 बजे लतीफ शराब के नशे में घर लौटा और गाली गलौज की। विवाद बढ़ने पर विवाहिता पर चाकू से हमला कर दिया। हमला कर उसे कमरे में बंद कर दिया। कमरे में बेटा भी मौजूद था। इस पर दोनों ने शोर मचाया, शोर सुनकर पीड़िता की बहन और सास पहुंची और दरवाजा खोला। इसके बाद पीड़िता को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। आरोप लगाया कि आरोपी ने कार्रवाई से बचने के लिए जीभ पर सल्फास की गोली रख शिकायत करने पर आत्महत्या की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

