बिजली बिलों में सुधार के लिए फेसलेस प्रणाली शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा जोन ने उपभोक्ताओं के लिए फेसलेस और पेपरलेस बिलिंग शिकायत निवारण प्रणाली शुरू की है। अब मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे शिकायत दर्ज होगी। यह पूरी तरह डिजिटल प्रणाली है, जिससे मैन्युअल हस्तक्षेप खत्म हो गया है। शिकायत दर्ज होते ही अधिकारी को अलर्ट मिलेगा और उपभोक्ता को एसएमएस से लाइव अपडेट मिलेगा।

faceless system launched for electricity bill correction in noida now register complaints from mobile

n NBT न्यूज, नोएडा : उपभोक्ताओं को तेज और पारदर्शी सेवाएं देने के लिए नोएडा जोन ने फेसलेस और पेपरलेस बिलिंग शिकायत निवारण प्रणाली शुरू की है। इसके तहत उपभोक्ता अब अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। चीफ इंजीनियर संजय जैन ने बताया कि यह प्रणाली पूरी तरह डिजिटल है, जिससे मैन्युअल हस्तक्षेप की आवश्यकता खत्म हो गई है। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित अधिकारी और बिलिंग क्लर्क को रियल-टाइम अलर्ट मिलेंगे, जिससे तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित होगी। खास बात यह है कि उपभोक्ताओं को प्रत्येक चरण का लाइव अपडेट एसएमएस के जरिए मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक डिजिटल डैशबोर्ड तैयार किया गया है ताकि लंबित शिकायतों की निगरानी हो सके। यह पहल दिसंबर में शुरू हुई यूआरपी सिंगल-विंडो प्रणाली का अगला चरण है। इससे उपभोक्ताओं को बिल सुधार या रीडिंग त्रुटि जैसी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पारदर्शिता व जवाबदेही बढ़ेगी।

रेकमेंडेड खबरें