n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : मधुबन बापूधाम क्षेत्र में गुलधर मेट्रो स्टेशन के पास एक छात्रा का मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। उस दौरान छात्रा आईटीएस डेंटल कॉलेज से घर लौट रही थी। मामले में राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी एक सोसाइटी निवासी छात्रा के भाई आशीष ने मधुबन बापूधाम थाने में केस दर्ज कराया है। घटना आठ मई की शाम करीब पांच बजे है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शिकायत के आधार पर दस मई को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोर की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

