ज़िला ओलिंपिक में 2 हजार से अधिक ने लिया हिस्सा

नवभारतटाइम्स.कॉम

गौतमबुद्ध नगर में पहली बार जिला ओलंपिक खेल 2026 का सफल आयोजन हुआ। रामाज्ञा स्पोर्ट्स अकैडमी में आयोजित इस प्रतियोगिता में 2000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग सहित 10 से अधिक खेलों के मुकाबले हुए। आरएसए के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते। विजेता खिलाड़ी राज्य ओलंपिक खेलों के लिए चयनित होंगे।

grand inauguration of district olympics in noida for the first time over 2000 players participated

n NBT न्यूज, नोएडा : शहर में पहली बार जिला ओलंपिक खेल 2026 का सफल आयोजन रामाज्ञा स्पोर्ट्स अकैडमी (आरएसए) में किया गया। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ से संबद्ध जिला ओलंपिक संघ, गौतमबुद्ध नगर और आरएसए के संयुक्त प्रयास से आयोजित प्रतियोगिता में स्कूलों और क्लबों से 2000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, शूटिंग, कराटे, जिम्नास्टिक्स, किकबॉक्सिंग, ताइक्वांडो और टेबल टेनिस सहित 10 से अधिक खेल शामिल रहे। आरएसए ने बास्केटबॉल और बॉक्सिंग मुकाबलों की मेजबानी की। विजेता खिलाड़ी राज्य ओलंपिक खेलों के लिए चयनित होंगे। रामाज्ञा स्पोर्ट्स अकैडमी के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। पदक विजेताओं में निधिशा, नायसा, रितिशा, आशिका, वाधना, सौम्या, मरियम, सेरेना, पार्थ, प्रिंस और तोशिफ शामिल रहे।समारोह में उत्कर्ष गुप्ता तथा बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें