लखनऊ में पारा 36 के पार, यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में गर्मी का प्रकोप जारी है, पारा 36 डिग्री पार कर गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।

lucknows temperature crosses 36 alert for thunderstorms and rain in up know the latest weather update

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : शहर में सोमवार को मौसम का मिजाज में गर्मी रही। सुबह से ही तेज धूप ने शहरवासियों को बेहाल किया। दिन का पारा 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का पारा 26.2 डिग्री सेल्सिस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक दर्ज हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, लखनऊ और आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहेगा। मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदेश के लिए चेतावनी: मौसम विज्ञानियों ने शहर के लिए मौसम साफ रहने की संभावना जताई है, लेकिन प्रदेश के लिए कुछ हिस्सों में 40-50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। कुछ स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

रेकमेंडेड खबरें