n NBT न्यूज, नूंह : फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में दिल्ली-अलवर रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। रंगाला राजपुर के दीन मोहम्मद (65) अपने बेटे शाहिद के साथ बाइक पर फिरोजपुर झिरका जा रहे थे। हाइवे पर रंगाला राजपुर मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
हादसे में दीन मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई और शाहिद को गंभीर चोटें आईं। शाहिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के मुर्दाघर में शव सुरक्षित रखने वाला फ्रीजर लंबे समय से खराब पड़ा है, उन्हें बाजार से बर्फ खरीदकर लानी पड़ी। पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।

