n NBT न्यूज, मोदीनगर : एक शख्स ने पहली पत्नी के रहते दूसरी कर ली। विरोध करने पर पहली पत्नी से मारपीट की। पीड़िता ने एसीपी मोदीनगर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामला मोदीनगर कोतवाली की एक कॉलोनी से जुड़ा है। आरोपी पति एक कॉलेज में प्रफेसर है। कुछ समय पहले कहासुनी के बाद आरोपी ने पीड़िता को घर से निकाल दिया। पिछले दिनों पीड़िता को पता चला कि पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। इस पर महिला ने विरोध किया। आरोप है कि पति और दूसरी महिला ने पीड़िता के साथ मारपीट की। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर जांच चल रही है।

