n NBT न्यूज, रेवाड़ी : पैदल घर जा रहे एक बुजुर्ग टीचर को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। टीचर क्षेत्र में गुरु जी के नाम से विख्यात थे। गांव जैनाबाद के मोहित ने बताया कि उनके 70 साल के चाचा भगवान सिंह यादव रिटायर्ड शिक्षक थे।
वे रविवार की देर शाम को अपने प्लॉट पर गये थे। वहां से पैदल लौटते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी बाइक चालक फरार हो गया। हादसे में भगवान सिंह की मौत हो गई। डहीना पुलिस चौकी ने मोहित की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

