वाहन ने बाइक सवार को कुचला, हुई मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

केएमपी एक्सप्रेसवे पर पचगांव टोल के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। यह घटना रात करीब 12:30 बजे हुई।

speeding vehicle crushes biker on kmp expressway youth dies

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

बिलासपुर थाना एरिया के कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर पचगांव टोल के पास गुड़गांव की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हयातपुर के मुकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके छोटे भाई महेंद्र सिंह (40) बाइक पर आगरा गए थे। वापसी में रात करीब 12:30 बजे वह पचगांव चौक के पास केएमपी टोल से जयपुर की ओर जाने वाले कट से हाइवे पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान गुड़गांव की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र गंभीर तौर पर घायल हो गए और आरोपी चालक फरार हो गया। घायल को तुरंत मानेसर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर बिलासपुर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें