फॉल्ट मरम्मत के दौरान 3 कर्मचारी झुलसे

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में बिजली फॉल्ट की मरम्मत के दौरान तीन कर्मचारी करंट की चपेट में आ गए। घंटाघर उपकेंद्र पर तैनात अनूप मेहरोत्रा यूनिटी नाला के पास 11 केवी लाइन ठीक करते समय झुलस गए। पिंक सिटी, तिवारीपुर में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के दौरान कमलेश झुलस गए और गुड्डू घायल हो गए। दो कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

3 employees burned during electricity fault repair 2 in critical condition

n NBT न्यूज, लखनऊ : बिजली फॉल्ट बनाने के दौरान शुक्रवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन बिजली कर्मचारी करंट से झुलस गए। पीड़ितों में दो कर्मचारियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

चौक क्षेत्र के घंटाघर उपकेंद्र पर तैनात संविदा अनूप मेहरोत्रा सुबह यूनिटी नाला के पास 11 केवी लाइन की मरम्मत करने गया, तभी पोल पर करंट का झटका लगने से वह नीचे आ गिरा। साथी कर्मचारियों के मुताबिक पीड़ित को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां डाक्टरों ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसने के कारण पीड़ित का एक हाथ काटना पड़ सकता है। पिंक सिटी, तिवारीपुर में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के दौरान धमाका होने से लाइनमैन कमलेश झुलस गया, जबकि घटना स्थल पर मौजूद सहयोगी कर्मचारी गुड्डू घायल हो गया।