nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की नंबरिंग’ का काम शुक्रवार से नगर निगम सीमा के तहत सभी 8 जोन एवं 110 वार्डों में शुरू कर दिया गया है। जनगणना कार्य के लिए 6270 प्रगणकों और 1049 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है।
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि सीटीएओ अशोक सिंह और विनय राय ने स्वयं अति-विशिष्ट व्यक्तियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के आवासों पर उपस्थित होकर मकान सूचीकरण का कार्य किया।


